Bareilly Weather Forecast Update Today Dense fog and cold wave alert in Bareilly

रात से छाने लगा था कोहरा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से बरेली के तापमान में गिरावट जारी है। दिन में शीतलहर सता रही है। रात से ही घना कोहरा छाने लगता है। रविवार सुबह से घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम है। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर अगले दो दिन तक शहर में शीत दिन, शीतलहर और घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है।

इससे पूर्व शुक्रवार को दिनभर कंपकंपाने के बाद रात में भी लोगों को सुकून नहीं मिला। न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से चार डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई। दोपहर में कोहरे के बीच सूर्यदेव ने शहरवासियों को निहारा पर कंपकंपी बरकरार रही। दिन में भी जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से निजात का प्रयास करते नजर आए। 

अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से तीन डिग्री कम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।शाम ढलने के साथ ठंड बढ़ती गई और रात नौ बजे बाजार बंद हो गए। सड़कें भी सूनी हो गईं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। प्रदेश के सबसे ठंडे जिलों में बरेली छठवें स्थान पर रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें