
{“_id”:”69de87fe0144e74b3f08d558″,”slug”:”2741-crore-rupees-recovered-from-ticketless-passengers-agra-news-c-364-1-ag11018-127688-2026-04-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: बिना टिकट यात्रियों से वसूले 27.41 करोड़ रुपये”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आगरा। रेलवे के वाणिज्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में टिकट जांच अभियान के तहत 27.41 करोड़ रुपये वसूले हैं। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करने वाले 2.24 लाख यात्रियों से 16.38 करोड़ और अनियमित यात्रा करने वाले 2.18 लाख यात्रियों से 11.02 करोड़ रुपये वसूले गए। इसके अतिरिक्त, बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा कर रहे 178 यात्रियों से 1.56 लाख रुपये की आय हुई। यह कुल आय पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 27 लाख रुपये अधिक है।