उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर एट थाना क्षेत्र के ईगुई कला गांव के पास बृहस्पतिवार को एक वृद्ध का शव मिला। पिरौना चौकी पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वृद्ध की उम्र अधिक बताई जा रही है। उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिलने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस को आशंका है कि ट्रेन में सफर के दौरान गिरने से वृद्ध की मौत हुई है। वह दूसरे जनपद का निवासी भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *