http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल (ब्यूरो चीफ जालौन ✍️
(उरई जालौन)उरई: आज जनपद जालौन में  विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर इफको नैनो उर्वरक आधारित रबी फसल विचार गोष्ठी का आयोजन एम जी मैरिज हॉल एट में किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त कृषि निदेशक, झाँसी मंडल वी०वी० द्विवेदी जी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी कुमुदेंद्र कलाकर सिंह जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद जालौन से जिला कृषि अधिकारी गगनदीप जी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता  शिव कुमार जी, जिला प्रबंधक पी०सी०एफ महोदया प्रिया यादव जी तथा जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त, कृषि विज्ञान केंद्र से विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि प्रसार) विष्टर जोशी जी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इफको राज्य कार्यालय, लखनऊ से वरिष्ठ प्रबंधक (विपणन)  एस. सी. शुक्ला जी तथा इफको क्षेत्रीय कार्यालय, झाँसी से क्षेत्रीय प्रबंधक  राजेश कुमार जी एवं आर.जी.बी  सुभाष द्विवेदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके साथ ही, मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी  महोदय ने  इफको के नैनो उर्वरकों, जलविलेय उर्वरकों एवं सागरिका तरल जैसे उत्पादों के बारे में भी किसान भाइयों को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने इन आधुनिक कृषि उत्पादों को भविष्य के स्मार्ट उर्वरक बताते हुए इनके उचित एवं  उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक किया।
संयुक्त कृषि निदेशक महोदय ने किसान भाइयो को एकीकृत पोषण प्रबंधन एवं आधुनिक खेती एवं नवाचारों को उपयोग में लेन के लिए प्रेरित किया।
वैज्ञानिक विष्टर जोशी जी द्वारा किसान भाइयो को मटर एवं गेहूं की खेती के विषय में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की
इफको राज्य कार्यालय, लखनऊ से पधारे वरिष्ठ प्रबंधक (विपणन) एस. सी. शुक्ला जी एवं इफको क्षेत्रीय कार्यालय, झाँसी से पधारे क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार जी द्वारा किसान भाइयों को नैनो उर्वरकों के उपयोग, लाभ एवं प्रयोग की विधि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं कुशल संचालन इफको, जनपद जालौन के क्षेत्र प्रतिनिधि  शुभम मिश्रा जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित किसान गोष्ठी में जनपद के लगभग 500 से 600 किसान भाइयों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z News UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *