Driver dies after tractor overturns

फोटो – 05 मृतक विनोद दोहरे की फाइल फोटो।

रामपुरा। ट्रैक्टर चालक की हादसे में मौत हो गई। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लेकर आ रहे थे, तभी रामपुरा-माधौगढ़ मार्ग पर नगरा मोड़ के पास प्रेशर पाइप फट गया। इससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया और चालक उसमें फंस गए। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। चालक की मौत से तीन मासूम बच्चों के सिर से साया उठ गया।


रामपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी विनोद दोहरे (40) संकटमोचन मंदिर के पास किराये के मकान में रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लेकर रामपुरा-माधौगढ़ मार्ग से गुजर रहे थे। नगरा गांव जाने वाले मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर का प्रेशर पाइप फट गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और विनोद उसमें फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विनोद की मौत से पत्नी सोना देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी दो बेटियां दीपिका और रितिका तथा छह वर्षीय बेटा उत्कर्ष है। पिता की असमय मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौत हुई है।

फोटो - 05 मृतक विनोद दोहरे की फाइल फोटो।

फोटो – 05 मृतक विनोद दोहरे की फाइल फोटो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *