Understood the voting process by pressing a button on the EVM, and checked the slip in the VVPAT.

सदर तहसील में प्र​शिक्षण व जागरूकता के दौरान वोटिंग का अभ्यास करते लोग संवाद
– फोटो : samvad

बस्ती। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए शनिवार को भानपुर और सदर तहसील में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों, काश्तकारों और अन्य लोगों ने खुद ईवीएम का बटन दबाकर वोट डालने की प्रक्रिया समझी। साथ ही वीवीपैट मशीन में अपने मत की पर्ची देखकर मतदान की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव लिया।


भानपुर संवाद के अनुसार, तहसील कार्यालय में निर्वाचन पटल के सामने लगाए गए शिविर में एसडीएम हिमांशु कुमार ने भी प्रतीकात्मक मतदान कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ईवीएम पर बटन दबाने के बाद संबंधित लाल बत्ती जलती है और वीवीपैट मशीन में कुछ समय के लिए पर्ची दिखाई देती है। इसके बाद बीप की आवाज सुनाई देने का मतलब है कि वोट दर्ज हो गया है।

उन्होंने लोगों से ईवीएम की कार्यप्रणाली को समझने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। प्रशिक्षण और मशीन की सुरक्षा के लिए दो संग्रह अमीन उदयभान और नरेंद्र नाथ पांडेय के साथ दो पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, सदर तहसील में विधानसभा सदर और महादेवा क्षेत्र के मतदाताओं को प्रशिक्षण दिया गया। यहां मतदाताओं ने ईवीएम पर बटन दबाकर मतदान का अभ्यास किया और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझी।

सुबह 11 बजे तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 31 मतदाता प्रशिक्षण ले चुके थे। संग्रह अमीन रामशब्द यादव, शेषनाथ, जनकराम यादव और भरतराम ने लोगों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान लेखपाल संघ सदर के अध्यक्ष महेंद्र यादव और भोलू अंसारी ने भी ईवीएम संचालन की जानकारी ली। इसके अलावा रुधौली और हर्रैया तहसील में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।



Source link