– डीआईजी ने पिछले सप्ताह किया था तबादला

– एसपी ने 26 नवंबर को स्थानांतरित निरीक्षकों को कार्यमुक्त करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिले के सात थानेदार समेत 19 पुलिस इंस्पेक्टर बृहस्पतिवार को कार्यमुक्त कर दिए जाएंगे। इनमें पुरानी बस्ती, कलवारी, हर्रैया, पैकोलिया, लालगंज, वाल्टरगंज और महिला थाना के प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बुधवार को निर्देश जारी कर दिया। डीआईजी ने जिले में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से तैनात निरीक्षकों का तबादला एक सप्ताह पहले ही कर दिया था।

एसपी ने बताया कि डीआईजी के आदेश के अनुपालन में स्थानांतरित 19 निरीक्षकों को कार्यमुक्त किए जाने का आदेश जारी किया गया है। जिले में रिक्त हो रहे सात थानेदारों के पद भी शीघ्र भरे जाएंगे। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय, प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया मोतीचंद, प्रभारी निरीक्षक लालगंज दिनेश चंद चौधरी, प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह, प्रभारी एसओजी विकास यादव, वाचक एसपी इंस्पेक्टर शुभ नारायन दुबे, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विनय कुमार पाठक, प्रभारी फीड बैक सेल उपेंद्र कुमार मिश्र, अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक रविंद्र कुमार रवि, प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन शाखा मंजू सिंह, प्रभारी समन सेल विजय बहादुर सिंह यादव को सिद्धार्थनगर जनपद के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज ज्ञानेंद्र राय, प्रभारी निरीक्षक डायल 112 परमाशंकर सिंह यादव, प्रभारी मीडिया सेल शिव कुमार यादव, कोतवाली थाना में तैनात निरीक्षक कृपाशंकर मौर्य, साइबर थाना में तैनात निरीक्षक भगवान सिंह, सीओ कार्यालय रुधौली में तैनात निरीक्षक सौदागर राय को संतकबीरनगर जनपद के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा।



Source link

अभी अभी की खबरें