पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में हो रही हिंसा और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव की हत्या को यूपी सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दुख जताया है।
उन्होंने कहा कि जनता ने ममता बनर्जी के तानाशाही राज का अंत किया है। प्रदेश में सरकार के गठन के बाद कानून का राज स्थापित होगा। जैसे यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज स्थापित किया वैसे ही बंगाल में भी कानून का राज होगा और हिंसा का अंत होगा।
#WATCH | Lucknow: On the murder of Suvendu Adhikari’s PA Chandranath, UP government minister Omprakash Rajbhar says, “This is a tragic incident. The people of Bengal had given a two-thirds majority to the BJP to end the dictatorship that Bengal was known for. There, the morale of… pic.twitter.com/XUH7tbCCtn
— ANI (@ANI) May 7, 2026
गोली मारकर की गई हत्या
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार की रात भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा ने इस घटना को एक सुनियोजित साजिश बताते हुए तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने हत्याकांड पर कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल से गुंडों का सफाया करेगी। चंद्रनाथ रथ भारतीय वायुसेना में सेवा देने के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद राजनीतिक सहयोगियों में से एक बन गए थे।
