In the reunion of the brothers (Bharat Milap), all four were reunited; their eyes filled with tears

खमरिया नगर में भरत मिलाप पर निकली झांकी। संवाद

खमरिया। नगर का ऐतिहासिक शिशु बाल भरत मिलाप बुधवार की देर रात धूमधाम से संपन्न हुआ। पुलिस चौकी के पास बने मंच पर चारों भाइयों के मिलन से पूरा नगर जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। जैसे ही चारों भाई गले मिले, उपस्थित लोगों ने नयन सजल हो गए। औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने राम और भरत के मिलन को भाइयों के प्रति प्रेम का प्रतीक बताया। भरत के त्याग का भी उल्लेख किया, जिन्होंने 14 वर्ष तक तपस्वी जीवन जीते हुए अयोध्या की प्रजा का पालन किया। श्रीराम के जीवन से हमें जीवन कैसे जीना चाहिए, इसकी सीख मिलती है। वहीं मेले में बच्चों ने झूला का आनंद लिया और खिलौनों की खरीदारी की।


वहीं किशोर, किशोरियों ने चाट पकौड़े का स्वाद चख। महिलाओं ने गृहस्थी के सामान की खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। खमरिया पुलिस चौकी प्रभारी रवि प्रकाश सिंह टीम के साथ चक्रमण करते रहे। सीओ राजीव कुमार सिंह भी मेले का जायजा लिया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार मौर्य, सरदार अहमद, अध्यक्ष हाजी महमूद, मंगल मौर्य, डॉक्टर रिषिरंजन सिंह, डॉ. देव आदि मौजूद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें