कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चकपड़ौना के पास बुधवार को सड़क हादसे में घायल प्रशांत यादव (30) निवासी गोपालपुर की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रशांत बुधवार को बाइक से गोपीगंज जा रहे थे। जननी अस्पताल के समीप एक बालिका को बचाने में वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। देर रात ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रशांत दो भाइयों में बड़े थे। उनको एक बेटा और एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। संवाद




Source link