{“_id”:”675dcc89d26a3e129007d80b”,”slug”:”bhu-convocation-seventh-gold-medal-same-house-three-sons-of-farmer-daughter-in-law-increased-honor-2024-12-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”BHU दीक्षांत समारोह : एक ही घर में पहुंचा सातवां गोल्ड मेडल, किसान के तीन बेटों के बाद बहू ने बढ़ाया मान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
एमएड की छात्रा को राजश्री ज्योति पटेल को दो गोल्ड मेडल मिले। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेवापुरी के अदमापुर के रहने वाले पटेल परिवार के चार सदस्यों के पास बीएचयू दीक्षांत समारोह के सात गोल्ड मेडल हैं। शनिवार को दीक्षांत समारोह में इसी परिवार की बहू वसंत महिला पीजी कॉलेज राजघाट से एमएड की छात्रा को राजश्री ज्योति पटेल को दो गोल्ड मेडल मिले।
Trending Videos
किसान श्याम लाल पटेल और उनकी पत्नी निर्मला देवी भी अपने बच्चों के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। 2014 में इस परिवार के सुनील पटेल ने दृश्य कला संकाय से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) में सर्वाधिक अंक पाने पर दो गोल्ड मेडल प्राप्त किए। इसके बाद 2016 में भी सुनील को मास्टर आफ फाइन आर्ट्स (एमएफए) में सर्वाधिक अंक अर्जित करने पर एक गोल्ड मेडल विभाग में मिला।
वर्ष 2023 में सुनील पटेल के छोटे भाई अनिल पटेल ने भी इसी संकाय से सर्वाधिक अंक बीएफए में बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल लिया। पदक पाने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहा। इसी परिवार के सतीश पटेल ने 2022 में एमएफए में गोल्ड मेडल पाकर मान बढ़ाया।
शनिवार को दीक्षांत समारोह के दौरान शिक्षा संकाय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एमएड में बेहतर प्रदर्शन करने पर राजश्री ज्योति पटेल को दो गोल्ड मेडल मिले। इस तरह एक ही परिवार में सात गोल्ड मेडल मिला है।