Young man beaten publicly with slippers; video goes viral

धामपुर में युवक की सरेआम चप्पल से पिटाई करती महिला स्रोत वीडियोग्रैब

धामपुर। कालागढ़ मार्ग पर एक युवक की चप्पल से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला युवक की चप्पल से पिटाई करती दिख रही है। वीडियो कालागढ़ मार्ग पर कन्या इंटर कॉलेज के पास का बताया जा रहा है।


आरोप है कि युवक कॉलेज के पास खड़ी एक युवती से छेड़खानी कर रहा था। इसी दौरान एक महिला कुछ युवकों के साथ मौके पर पहुंची और युवक की धुनाई कर दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक को बचाने का भी प्रयास किया। काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद युवक बाइक पर बैठकर चला गया। घटना बृहस्पतिवार दोपहर की बताई जा रही है। युवक और पिटाई करने वाली महिला कौन है इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। फिलहाल युवक की बीच सड़क चप्पल से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। युवक की पहचान होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link