{“_id”:”6b0896aeec6d74a086030ac3″,”slug”:”ramlila-fair-organizer-dies-allegation-of-being-administered-an-incorrect-injection-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-191045-2026-11-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Shahjahanpur News: रामलीला मेला संचालक की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संतराम सिंह यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
रोजा। रोजा थाना क्षेत्र के गांव सरही निवासी रामलीला मेला संचालक संतराम सिंह यादव (55) की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के एक झोलाछाप पर बिना बीपी जांचे गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इंजेक्शन लगने के करीब आधे घंटे बाद संतराम की मौत हो गई।
पत्नी सोनकली ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे पति को घबराहट होने पर गांव के झोलाछाप को घर बुलाया था। आरोप है कि उसने बिना जांच किए इंजेक्शन लगा दिया। इसके कुछ ही देर बाद पति की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना के समय घर में पत्नी और छोटी बेटी पायल मौजूद थीं। संतराम के चार बेटे और दो बेटियां हैं। उनके बेटे नोएडा में मजदूरी करते हैं।
30 साल तक निभाया लक्ष्मण का किरदार: संतराम ने गांव में करीब 30 साल तक रामलीला का आयोजन कराया और मंच पर लक्ष्मण की भूमिका निभाई। पिछले दो साल से वह रामलीला का आयोजन नहीं करा पा रहे थे। उनके निधन से गांव में शोक है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संतराम सिंह यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

संतराम सिंह यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
