Bijnor News: गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी कैप्टन अशोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित रैली को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कैडेट्स ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने, यातायात संकेतों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें:

Bulandsehar News: संविधान दिवस: विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम

हेलमेट और लाइसेंस का प्रयोग स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सड़क सुरक्षा क्लब के नोडल अधिकारी सन्नी कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के परियोजना अधिकारी डॉ. उदिता राजपूत एवं आरिफ तथा डॉ. विनोद कुमार का विशेष योगदान रहा।इसके बाद संविधान दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रोफेसर साधना ने प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को देश की एकता, अखंडता एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय का अधिकांश स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:

Bijnor News: गुलाब सिंह कॉलेज में युवा संवाद और सड़क सुरक्षा अभियान आयोजित

ये भी पढ़ें:

Roorki News: बीएसएम कॉलेज में संविधान के महत्व पर व्याख्यान आयोजित



Source link