Bijnor News: कस्बे में थाने से करीब 100 मीटर दूर नहटौर मार्ग स्थित एक मेडिकल स्टोर से चोर करीब 28 हजार रुपये से भरा बैग चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने अन्य व्यापारियों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। कस्बा कोतवाली देहात निवासी मुकेश त्यागी का नहटौर मार्ग पर मेडिकल स्टोर है। दुकानदार के अनुसार उन्होंने करीब 28 हजार रुपये एक बैग में रखे हुए थे। इसी दौरान दवाई लेने आए कुछ ग्राहकों को उन्होंने बैग में रखे रुपयों से ही लेनदेन किया। इस दौरान दुकान के बाहर खड़ा एक युवक उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था।
दुकान से बैग लेकर फरार हुआ युवक
बताया कि मुकेश त्यागी दुकान के अंदर सामान लेने चले गए। इसी बीच युवक ने मौका पाकर दुकान में रखा रुपयों से भरा बैग उठाया और फरार हो गया। वापस आने पर बैग गायब देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें एक युवक बैग लेकर जाता दिखाई दिया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश
इसके बाद पीड़ित अन्य व्यापारियों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई चोरी की यह घटना कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦मेडिकल स्टोर से कितने रुपये से भरा बैग चोरी हुआ?
दुकानदार के अनुसार बैग में करीब 28 हजार रुपये थे।
✦पुलिस आरोपी की तलाश किस आधार पर कर रही है?
पुलिस दुकान के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
