रोडवेज बस चालक बाइक को फंसने के बाद कुछ दूरी तक खींचता हुआ चला गया। इस कारण सड़क से घिस कर चिंगारी उठी और रोडवेज बस में आग लग गई।

बस में लगी भीषण आग
– फोटो : संवाद
{“_id”:”6877d46136791afb1f09b6e5″,”slug”:”bike-collided-with-roadways-bus-huge-fire-broke-out-in-the-bus-2025-07-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hathras News: रोडवेज से टकराई बाइक, बस में लगी भीषण आग, बाइक सवार की मौत, सवारियों में मची अफरा-तफरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बस में लगी भीषण आग
– फोटो : संवाद
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सासनी में 16 जुलाई रात करीब आठ बजे रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक और उस पर सवार युवक बस के नीचे बंपर में फंस गए और चालक बस दौड़ाता रहा। करीब 300 मीटर आगे जाकर उसने बस रोकी। इस दौरान बस के बंपर में फंसी बाइक की टंकी फट गई और चिंगारी से दोनों वाहनों में आग लग गई।
इसके बाद चालक ने बस रोकी। बस रुकते ही यात्री उसके दरवाजे और खिड़की से कूद पड़े। कुछ ही देर में आग की लपटों ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग में युवक भी जल गया। मरने वाले युवक की पहचान हरेंद्र सिंह निवासी बहादुरपुर भूप थाना सादाबाद के रूप में हुई है। वह हादसे के वक्त सादाबाद से अलीगढ़ अपनी ननिहाल की ओर जा रहे थे।
फाउंड्री नगर डिपो आगरा की बस अलीगढ़ से हाथरस की ओर आ रही थी। सूचना पर दमकल भी मौके पर पहुंच गई और करीब 30 मिनट के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी और थाना पुलिस ने आग बुझने के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद हाईवे यातायात शुरू हो पाया। इस दौरान करीब पौन घंटा तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा। हादसे के बाद चालक-परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।