Bike entered emergency, investigation ordered



इटावा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में सोमवार रात एक युवक बाइक लेकर मरीज को लेकर अंदर लेकर पहुंच गया। वहीं, सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिकों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इमरजेंसी में बाइक देख डॉक्टर व कर्मी हैरान रह गए। उन्होंने बाइक सवार को तुरंत ही बाइक निकालने के आदेश दिए। बाद में किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। इस मामले में जिम्मेदार लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें