Neighbours Accused of Storming House and Assaulting Family in Agra

FIR Demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र में पड़ोसियों ने एक घर में घुसकर मौजूद परिजन की पिटाई की। भीड़ जुटने पर धमकी दी कि आज तो नमन को बचा लिया लेकिन उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। पीड़ित पक्ष की इस तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


नौबस्ता निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि 23 अक्तूबर की रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। आरोप है कि मोहल्ले के राज लवानिया, प्रियांशु यादव, नारायण, सजल और विकास परमार उनके घर आए। खटखटाने पर उनके बड़े भाई अनिल कुमार ने दरवाजा खोला। आरोपी लोग उनके बेटे नमन के बारे में पूछने लगे, भाई ने कहा कि भतीजा नमन घर पर नहीं है। इस पर आरोपी भड़क गए।

गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पांच-छह अन्य लोगों को बुलाकर घर में घुसकर परिजन की पिटाई की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी अपनी स्कूटी और बाइक छोड़कर भाग गए। जाते समय आरोपियों ने नमन को जान से मार डालने की धमकी दी। मारपीट में भतीजे विवेक, शुभम, आकाश और अमल को गंभीर चोटें आईं। उनका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *