BJP won the election of sugarcane cooperative societies in Bareilly

जिला सहकारी गन्ना समिति के निर्विरोध चेयरमैन चुने गए अर्जुन सिंह, इस दौरान मौजूद रहे जनप्रतिनिधि
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली जिले की सात सहकारी गन्ना समितियों के सभापति व उपसभापति चुनाव में बृहस्पतिवार को भाजपा का परचम लहराया। सभी समितियों में भाजपा समर्थक और पदाधिकारी ही निर्वाचित हुए। समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। बेईमानी करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन की मिलीभगत से सपा समर्थकों के पर्चे खारिज कर दिए गए। 

Trending Videos

बरेली में कुल आठ समितियां हैं। भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर, बरेली, भुड़िया अमरिया, मीरगंज, बहेड़ी की चुनाव प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। सेमीखेड़ा समिति के लिए उप सभापति पद का चुनाव शुक्रवार को होगा। सभापति यहां डीएम होते हैं। ऐसे में संचालक मंडल के सदस्य उपसभापति का ही चुनाव करते हैं। 

जिन सात समितियों का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हुआ वहां सभापति और उपसभापति पद पर भाजपा समर्थक ही जीते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने परिणाम जारी होने के बाद कहा कि गन्ना किसानों ने सपा को महत्व नहीं दिया। चुनाव में किसानों की बदौलत भाजपा का वर्चस्व साबित हुआ है। अब बकाया गन्ना मूल्य दिलाने पर भाजपा काम करेगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें