
झांसी। बुंदेलखंड विवि में हिंदी विभाग के आचार्य प्रो. पुनीत बिसारिया पर लगे गंभीर आरोप की जांच के लिए कुलपति ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। बताते हैं कि उन पर सीसीटीवी कैमरे तोड़ने, अभद्र भाषा बोलने का आरोप है।
कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया प्रो. बिसारिया पर आरोप है कि कुलपति और विवि प्रशासन के आदेश के बावजूद शिक्षक दिवस, दीक्षांत समारोह आदि कार्यक्रमों में भाग नहीं लिया। विभागाध्यक्ष द्वारा बताए गए कामों को भी नहीं किया। यही नहीं, विभाग में अभद्र भाषा प्रयोग की गई। उपस्थिति पंजिका पर अनाधिकृत रूप से अवकाश अंकित कर दिया। विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ की। यह शिक्षक आचरण संहिता का उल्लंघन है। इस मामले की विभागाध्यक्ष ने कुलपति को पत्र के माध्यम से शिकायत की। कुलपति ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में सीपी तिवारी पूर्व कुलपति बीयू, प्रो. नंद किशोर पांडेय राजस्थान विवि जयपुर व दिनेश कुमार उप कुलसचिव को शामिल किया गया है। ब्यूरो
