
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”681a73942d200db2330efeef”,”slug”:”bu-sought-clarification-from-paper-center-and-moderator-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-549317-2025-05-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: पेपर सेंटर और मॉडरेटर से बीयू ने मांगा स्पष्टीकरण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित बीएससी बायोमेडिकल साइंस के छठे सेमेस्टर का पेपर आउट ऑफ कोर्स आने पर पेपर सेंटर और मॉडरेटर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर डिबार करने की कार्रवाई की जाएगी।बीयू के परीक्षा भवन में सोमवार को शाम तीन से पांच बजे की पाली में बीएससी बायोमेडिकल साइंस छठे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। जैसे ही छात्रों को प्रश्नपत्र बांटा गया वैसे ही सवालों को देखकर छात्र-छात्राओं के होश उड़ गए। इसकी वजह पूरे प्रश्नपत्र में कोई भी सवाल पाठ्यक्रम से न होना था। छात्रों ने एकजुट होकर परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। इसके चलते बीयू ने दोबारा परीक्षा कराने का भरोसा दिया। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया पेपर सेंटर व मॉडरेटर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर डिबार करने की कार्रवाई हो सकती है।