बदायूं में दरोगा मेघश्याम गौतम (52) का शव बृहस्पतिवार कमरे में फंदे से लटका मिला। मथुरा निवासी दरोगा किराए के कमरे में रहते थे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या बताया है।

दरोगा मेघश्याम गौतम का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”6a211803dc5f1520de07d723″,”slug”:”sub-inspectors-body-found-hanging-in-room-suicide-suspected-in-budaun-2026-06-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Budaun News: कमरे में फंदे से लटका मिला दरोगा का शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला, आत्महत्या की आशंका”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

दरोगा मेघश्याम गौतम का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं में न्यायालय सुरक्षा में तैनात एक दारोगा का शव बृहस्पतिवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। वह शहर के सिविल लाइंस कोतवाली थाना क्षेत्र के मधुबनी कॉलोनी में किराये के कमरे में रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि अभी तक की जांच में दरोगा के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। परिजनों के आने पर उनसे बातचीत के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता लग सकेगा। एसएसपी अंकिता शर्मा ने भी मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया।
मूलरूप से मथुरा जिले के गोविंदनगर निवासी दरोगा मेघश्याम गौतम (52 वर्ष) पुत्र रतनलाल गौतम बदायूं शहर के मधुबनी कॉलोनी में किराये के कमरे में रहते थे। मकान मालिक विकेश ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह दारोगा की बेटी का फोन आया कि वह फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद विकेश की पत्नी ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटकाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।