{“_id”:”6b05ef620f1e93285607b2ef”,”slug”:”a-special-adornment-shringar-of-baba-was-performed-at-balaji-dham-and-sankat-mochan-darbar-badaun-news-c-123-1-sbly1006-178383-2026-11-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Budaun News: बालाजी धाम और संकट मोचन दरबार में हुआ बाबा का विशेष शृंगार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संकट मोचन दरबार में भक्तों द्वारा किया बाबा का श्रृंगार। संवाद
बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में मंगलवार को श्री बालाजी भक्त मंडली की ओर से हनुमान जी का भव्य एवं आकर्षक भक्ति शृंगार किया गया।
मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में भी श्री बालाजी महाराज का विशेष शृंगार किया गया। इस अवसर पर बाबा का आकर्षक शृंगार कर उन्हें उनका प्रिय भोग जलेबी, बीड़ा और पान अर्पित किया गया। महंत संजय पंडित सेवादार के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बाबा की पूजा-अर्चना में सहभागिता की। भक्तों ने बालाजी महाराज से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने, परिवारों में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करने की प्रार्थना की। संवाद
