संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:52 AM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”68cf1b0fe4cfe500af08ccdc”,”slug”:”builder-swindles-rs-631-lakh-in-the-name-of-plot-lucknow-news-c-13-lko1070-1393078-2025-09-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: प्लॉट के नाम पर बिल्डर ने हड़पे 6.31 लाख रुपये”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:52 AM IST

लखनऊ। विनयखंड निवासी मुन्ना लाल प्रसाद ने गोमतीनगर थाने में एक बिल्डर व महिला कर्मी पर प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि मेसर्स श्री राज इंफ्रा हाउसिंग के निदेशक राजेश पांडेय ने प्लॉट के नाम पर छह लाख 31 हजार रुपये लिए थे। रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो प्लॉट दिया और न ही रकम वापस की। इंस्पेक्टर गोमतीनगर का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
पीड़ित के मुताबिक वर्ष 2014 में बिल्डर ने 1250 वर्ग फीट प्लॉट की कीमत 10 लाख 62 हजार पांच सौ रुपये बताई थी। बिल्डर के कहने पर पीड़ित ने कई बार में छह लाख 31 हजार रुपये जमा कर दिए। आरोप है कि राजेश पांडेय की सेल्स ऑफिसर संजीदा ने भुगतान की रशीद भी दी थी। पीड़ित ने रजिस्ट्री के लिए कहा तो राजेश पांडेय ने नक्शा पास नहीं होने की जानकारी दी। आरोपियों ने कहा कि एलडीए से नक्शा पास होते ही रजिस्ट्री कर दी जाएगी। आरोप है कि कई बार कहने पर भी आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं की। दबाव बनाने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित ने आरोपियों से सुरक्षा और रकम वापस दिलाने की मांग की है।