बुलंदशहर। बुलंदशहर से प्रतिदिन सुबह-रात अप-डाउन दिल्ली के लिए चलने वाली तिलक ब्रिज का संचालन कार्तिक पूर्णिमा के चलते बंद रहेगा। सोमवार सुबह को बुलंदशहर से रवाना होने के बाद ट्रेन का गढ़ में ठहराव होगा। वहीं, मंगलवार को गढ़-हापुड़ के बीच ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ऐसे में बुलंदशहर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अन्य वाहन से सफर करना होगा। वहीं, बरेली एक्सप्रेस व बरेली-उज्जैन का राजघाट-नरौरा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
बुलंदशहर से दिल्ली के लिए एक मात्र तिलक ब्रिज ट्रेन का संचालन सुबह 05:35 बजे होता है और वापसी में यह करीब 10:30 बजे बुलंदशहर स्टेशन पहुंचती है। इसमें बुलंदशहर जिले में शामिल रेलवे स्टेशन से काफी यात्री दिल्ली अप-डाउन सफर करते हैं। रेलवे प्रशासन प्रतिवर्ष बुलंदशहर से चलने वाली तिलक ब्रिज का संचालन गढ़ से दिल्ली के बीच कर देता है।
इस बार उत्तर रेलवे ने गढ़ से हापुड़ के बीच ट्रेन का संचालन करेगा। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कार्तिक मेले के चलते 23 की रात से 24 तक हापुड़ से बुलंदशहर की जगह तिलक ब्रिज का हापुड़ से गढ़ को संचालन किया जाएगा। साथ ही लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस का 24 नवंबर को व बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का 25 नवंबर को राजघाट-नरौरा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इससे कार्तिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।