जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव पीहरपुर निवासी रिटायर्ड सैनिक अखिलेश कुमार को लंबे समय के बाद चकरोड मिल सका है। प्रशासन ने चकरोड पर लगभग 18 वर्षों से चला आ रहा कब्जा बुलडोजर चला कर हटवा दिया। पीड़ित ने बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने चकरोड पर कंटीले तार और कंटीले पेड़ और झाड़ियां लगाकर रास्ता बंद कर दिया था जिससे वह अपने ही खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा था।


शनिवार को तहसीलदार नेहा सचान के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और कब्जा हटवाया। टीम ने कंटीले तार और झाड़ियाें को हटाकर रास्ते को पूरी तरह से कब्जा मुक्त कराया। इसके साथ ही टीम ने कब्जा करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा ऐसा करने का प्रयास किया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें