bully got into scuffle with police In Mathura grabbed inspector by collar and tore his uniform

दबंग ने दरोगा का गिरेबान पकड़ा; वर्दी फाड़ी.
– फोटो : वायरल वीडियो से

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार देर रात दो पक्षों में गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को रोक-टोक करना भारी पड़ गया। एक युवक ने दरोगा का गिरेबान पकड़ लिया। वर्दी फाड़ दी। दरोगा के साथ हाथापाई भी की। दरोगा के साथ महज एक सिपाही था। 

हालांकि दरोगा और सिपाही ने हिम्मत नहीं हारी। वह आरोपी को दबोचे रहे। थाने से फोर्स आने पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला हाईवे थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम का है। थाना हाईवे इलाके के बालाजीपुरम चौराहे का का वाकया है। रात 11 बजे करीब यहां झगड़े की सूचना पर एक दरोगा और सिपाही पहुंचा था। मौके पर जाकर देखा तो बालाजीपुरम के पार्षद दिनेश की स्कूटी में नीरज की गाड़ी ने टक्कर मार दी। 

इसके बाद जमकर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों में पुरानी राजनीतिक अदावत चली आ रही है। इसके बाद जमकर पथराव हुआ। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची। एक युवक दरोगा से भिड़ गया। उसने दारोगा की कॉलर पकड़ ली और हाथापाई करने लगा। सिपाही उक्त युवक को घसीटकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने लगा। 

काफी देर तक हुज्जत चलती रही। मौके पर देर रात को ही एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार सहित कई थानों का फोर्स पहुंचा। मौके पर शांति व्यवस्था बहाल की गई। चार लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने अपनी ओर से चार लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *