{“_id”:”67631932955b3d6624042be4″,”slug”:”bus-overturns-while-overtaking-four-passengers-including-woman-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-131472-2024-12-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Amethi News: ओवरटेक करते समय पलटी बस, महिला सहित चार यात्री घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बाजारशुकुल से गुजरने वाले पूर्वाचल एक्सप्रेस पर घायल यात्री का एंबुलेस में उपचार करते स्वास्थ्
बाजारशुकुल (अमेठी)। हिमाचल प्रदेश से सवारी लेकर गोरखपुर जा रही निजी बस बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार महिला सहित चार यात्री घायल हो गए। घायलों में दो की हालात नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिन यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, उनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार करवा कर दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना कर दिया गया। घायल गोरखपुर जिले के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं।
Trending Videos
बाजारशुकुल थाना क्षेत्र और सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 76.9 पर बुधवार को हिमाचल प्रदेश से गोरखपुर जा रही 21 सीटर निजी बस कार को ओवरटेक करने के चक्कर में नियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार यात्री घायल हो गए। चीख-पुकार पर एकत्र स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी यूपीडा पैट्रोलिंग टीम संग पुलिस व एंबुलेंसकर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने यात्रियों को बस से बाहर निकालना शुरू किया।
हादसे में गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव निवासी हरिलाल (45), बांसगांव थानाक्षेत्र के हरिहरपुर टोला गांव निवासी निशा (28), रामकुमार (49) और हरिपुर थाना क्षेत्र के तामा गांव निवासी राजकुमार (25) के अधिक जख्मी होने पर उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी के चिकित्सक ने राजकुमार यादव व हरिलाल की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। बस में सवार अन्य 11 यात्रियों को मामूली चोटें होने पर मौके पर ही प्राथमिक उपचार करने के बाद दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना कर दिया गया। हादसे के बाद यूपीडा की टीम ने एक्सप्रेसवे पर पलटी बस को हटाकर आवागमन बहाल करवाया।
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। बस मालिक को हादसे की सूचना दी गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।