झांसी। राजकीय संग्रहालय का अवस्थापना उन्नयन और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर 2474.63 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे संग्रहालय जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा।

इसके लिए बुधवार को हवन पूजन का आयोजन हुआ। इसमें वातानुकूलित कक्ष, डिजिटल प्रदर्शन और भवन का नवीनीकरण किया जाएगा। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि कार्य पूरा होने पर संग्रहालय बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक से प्रदर्शित करेगा। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि संग्रहालय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

आधुनिकीकरण का उद्देश्य

डॉ. मनोज कुमार गौतम ने बताया कि संग्रहालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। इससे बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रदर्शन को और आकर्षक बनाया जाएगा। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, डॉ. राजीव त्रिवेदी और डॉ. सत्येन्द्र सिंह, उप निदेशक अर्थ एवं संख्याधिकारी एसएन त्रिपाठी और उमा पराशर आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें