
{“_id”:”684b291b41df2983bd033510″,”slug”:”car-overturned-in-ditch-orai-news-c-224-1-ori1001-130499-2025-06-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: खाई में पलटी कार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कोंच। कैलिया बाईपास पर गुरुवार की सुबह अरुण गैस एजेंसी गोदाम के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी। आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और कार सवार सवारियों को बाहर निकलवाया। इसमें दो लोगों को मामूली चोटें आईं। बताया गया कि पचीपुरा गांव के रहने वाले बोलेरो सवार लोग किसी काम से कैलिया की तरफ जा रहे थे। (संवाद)