संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 30 Jun 2026 02:42 AM IST


Case registered against SP leader for threatening witnesses.



बरौली अहीर। रविवार को एकता थाना में सपा नेता विवेक यादव के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने गवाहों को धमकाया और बयान बदलने का दबाव बनाया।


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी ताज यतेंद्र कुमार नागर ने बताया कि बरौली अहीर निवासी विवेक यादव जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में पहले जेल जा चुका है। जमानत पर रिहा होने के बाद उनके खिलाफ नई शिकायत मिली। गवाहों पर समझौता करने और बयान बदलने का दबाव बनाने के साथ ही धमकाने का। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना एकता पुलिस ने विवेक यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *