Five-day Scout-Guide camp begins at Kisan Inter College

किसान इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड ​शिविर में प्र​शिक्षण देते महेंद्र कुमार। संवाद

13 टोलियों में 200 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश


इलिया। किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर में बुधवार को भारत स्काउट गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। चंदौली के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। शिविर में 13 टोलियों में करीब 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्काउट गाइड प्रशिक्षक महेंद्र कुमार और साक्षी गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना और टोली की जानकारी दी। दल और कंपनी के गठन एवं संचालन के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर स्काउट गाइड प्रभारी सुरेंद्र, प्रदीप कुमार सिंह, राकेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, करोड़पति, दिलीप कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट महेंद्र कुमार ने किया।



Source link