Chief minister Yogi Adityanath Yuva Sammelan in Ayodhya.

कार्यक्रम में हो रहा सीएम योगी का इंतजार।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 दिनों के भीतर तीसरी बार अयोध्या पहुंच गए हैं। वह आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरे।

Trending Videos

अपने इस दौरे पर वह रोजगार मेला व युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव के बाद एक पखवाड़े के भीतर सीएम योगी का अयोध्या में तीसरा और मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में दूसरा दौरा है। सीएम ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की खुद कमान संभाल रखी है। उनके इस दौरे को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है। सीएम यहां पर आयोजित जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला में शिरकत करेंगे। इस मेले में देश की 100 नामचीन कंपनियों में 50,000 पदों पर नौकरी पाने का युवाओं को मौका मिलेगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री 80 करोड़ रुपए के लागत की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। करीब 3500 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट और लैपटॉप का भी वितरण किया जाएगा। सीएम योगी की ओर से युवा महोत्सव को संबोधित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें