Last Updated:

Chitrakoot News: धर्मनगरी चित्रकूट की पारंपरिक काष्ठकला अब बुंदेलखंड की सीमाएं लांघकर पहाड़ों की रानी शिमला में भी धूम मचा रही है. शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ के दौरान चित्रकूट के जीआई टैग प्राप्त लकड़ी के खिलौनों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों का जमकर दिल जीता है. महज 10 दिनों के भीतर ही चित्रकूट के शिल्पकार ने दो लाख रुपये से अधिक के हस्तशिल्प उत्पाद बेचकर नया कीर्तिमान रचा है.

Chitrakoot News: बुंदेलखंड का चित्रकूट जिला अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ पारंपरिक काष्ठकला के लिए भी जाना जाता है. यहां पीढ़ियों से लकड़ी के खिलौने और हस्तशिल्प उत्पाद बनाने वाले कारीगरों का हुनर अब देश के बड़े बाजारों तक पहुंच रहा है. एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में शामिल और जीआई टैग प्राप्त चित्रकूट के लकड़ी के खिलौनों ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी लोगों को आकर्षित किया है.

शिमला के प्रसिद्ध रिज मैदान में आयोजित ग्रामीण भारत महोत्सव में चित्रकूट के शिल्पकारों ने 10 दिनों के अंदर दो लाख रुपये से अधिक के उत्पादों की बिक्री की है. इससे स्थानीय कारीगरों में उत्साह है और उन्हें अपने उत्पादों की देशभर में बढ़ती मांग की उम्मीद जगी है.

नाबार्ड के महोत्सव में अजय कुमार के स्टॉल पर उमड़ी भीड़
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान में नाबार्ड की ओर से 19 से 28 नवंबर तक ग्रामीण भारत महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस महोत्सव में देश के 10 राज्यों के स्वयं सहायता समूहों, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और विभिन्न क्षेत्रों के कारीगरों ने हिस्सा लिया था. इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होने वाले पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प और स्थानीय हुनर को प्रदर्शित करने के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए थे.

जिसमें चित्रकूट की ओर से सीतापुर कस्बे के रहने वाले शिल्पकार अजय कुमार ने लकड़ी के खिलौनों और हस्तशिल्प उत्पादों का स्टॉल लगाया था. जहां उन्होंने पारंपरिक काष्ठकला से तैयार कई तरह के उत्पाद प्रदर्शित किए हैं. इन उत्पादों की आकर्षक बनावट, पारंपरिक नक्काशी और बारीक कारीगरी ने महोत्सव में पहुंचने वाले लोगों का ध्यान खींचा है. उनके मुताबिक 10 दिनों तक चले इस महोत्सव में उनके स्टॉल से दो लाख रुपये से अधिक के उत्पादों की बिक्री हुई है.

लकड़ी के गणेश और नक्काशीदार मूर्तियों ने खींचा ध्यान
वहीं इस संबंध में जिला उद्योग उपायुक्त चित्रकूट चंद्र प्रकाश पटेल ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि शिमला में आयोजित हुई इस प्रदर्शनी में हमारे चित्रकूट से एक जिला एक उत्पाद के तहत लकड़ी के खिलौने का स्टॉल नाबार्ड की ओर से लगवाया गया था. जिसमें चित्रकूट से अजय कुमार ने अपना स्टॉल लगाया था. उन्होंने इस प्रदर्शनी में नक्काशीदार मूर्तियां, डमरू, रसोई सेट, गुड़िया सेट, पहेलियां, चाबी के छल्ले, चूड़ी स्टैंड, लकड़ी के गणेश और फूलदान बनाए हैं, जो ग्राहकों का ध्यान खींच रहे थे.

लकड़ी पर पारंपरिक नक्काशी और आकर्षक बनावट इन उत्पादों की खास पहचान बनी हुई है. चित्रकूट की काष्ठकला का बाजार अब कई राज्यों तक पहुंच रहा है. उन्होंने आगे की जानकारी में बताया कि अलग-अलग राज्यों में आयोजित मेलों में लगातार भागीदारी से चित्रकूट के शिल्पकारों को नए ग्राहक मिल रहे हैं, इससे जीआई टैग प्राप्त काष्ठ उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ स्थानीय हुनर को भी आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…

और पढ़ें



Source link