Clash between Deputy CM Keshav Prasad Maurya and SP media cell.

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सोशल मीडिया एक्स पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव को पीछे छोड़ते हुए सरकारी बंगला से हाइड्रोलिक सोफा, बेड, कार्पेट, एसी, वाटर कूलर, टोटी, आरओ, टोटी फाउंटेन लाइट लेकर ले उड़े तेजस्वी यादव।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि सपा और राष्ट्रीय जनता दल दोनों का डीएनए एक है। इसका समाजवादी मीडिया सेल ने एक्स पर जवाब देते हुए लिखा कि केशव मौर्य ने कौन सी टोटी चुराई थी, जिसके कारण जूता लेकर क्षेत्र की जनता ने उनको दौड़ाया। इसके साथ ही मीडिया सेल ने केशव पर व्यक्तिगत हमले भी किए।

बता दें कि भाजपा ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सरकारी आवास से सामान गायब करने का आरोप लगाया है। भाजपा का दावा है कि तेजस्वी ने पटना के 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगले को खाली करने से पहले वहां से टोंटी, एसी, सोफा समत कई सामान गायब कर दिया। अब यह बंगला नए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है।

भाजपा का कहना है कि जब चौधरी की टीम बंगले का मुआयना करने पहुंची तो वहां गमले, एसी ही नहीं, वॉशबेसिन व टोटियां तक उखड़ी हुई थीं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *