CM Yogi Adityanath inspected problem of sewer and drinking water in Varanasi

वाराणसी में सीएम योगी का दौरा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आवास, सिंचाई, नगर विकास और नमामि गंगे के प्रमुख सचिव काशी आएं। यहां के अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके सीवर और पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान तलाशें। किसी ट्रेंड एजेंसी से सर्वे कराकर ठोस एक्शन प्लान बनाएं।

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश सोमवार की देर शाम सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि शहर में रोप-वे प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में आ रही रुकावटों को दूर कराते हुए तेजी से काम कराएं। सीवर और पेयजल का काम कराने वाली कार्यदायी संस्थाएं अपनी जिम्मेदारी निभाएं। गुणवत्तापरक काम समय से हो, इसे सुनिश्चित करें।

विकास परियोजनाओं से संबंधित काम युद्धस्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर लेटलतीफी या फिर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरुणा नदी के चैनेलाइजेशन और अन्य कार्यों के लिए सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों बैठक कर ठोस कार्ययोजना बनाकर काम शुरू कराएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें