CM Yogi listened to complaint in public darshan in Gorakhpur

जनता दर्शन में फरियाद सुनते सीएम योगी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


‘माई! बिलकुल भी चिंता मत करिए। आपको सरकार की योजना का मकान जरूर मिलेगा। इसके साथ ही आपको पेंशन भी दिलवाएंगे और राशनकार्ड भी बनवाएंगे। आपकी हर परेशानी दूर की जाएगी।’

अपनेपन के एहसास में सराबोर यह भरोसा जब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है तो उस भरोसे के अवश्यसंभावी परिणति की उम्मीद में गुहार करने वाले के चेहरे पर चमक और संतोष का भाव उभरना स्वाभाविक ही है। आत्मीय भरोसे और उस पर संतोष की तस्वीर शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन के दौरान देखने को मिली।

जनता दर्शन में एक महिला ने जब मकान की समस्या बताकर आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगाई तो मुख्यमंत्री ने उसके मनोभावों से उसकी अन्य दिक्कतों को भी संभवतः समझ लिया। उन्होंने पूछा, क्या आपको पेंशन मिलती है? महिला के इनकार वाले जवाब पर सीएम फौरन बोल पड़े- आपको पेंशन, मकान, राशनकार्ड सब दिलवाएंगे। इसे लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही शुरू कर महिला की हर समस्या दूर करने का निर्देश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें