Ayodhya Ram Mandir: Pran Pratistha programme invitation to Mayawati.

बसपा सुप्रीमो मायावती।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए उन्हें निमंत्रण भेजा गया है। विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है। विहिप के अनुसार, उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है लेकिन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म कलाकारों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों सहित अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने मीडिया से कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी कुरियर से निमंत्रण भेजा गया था अगर उन्हें निमंत्रण नहीं मिला तो फिर से भेजा जा सकता है।

ये भी पढ़ें – यूपी में सीटों का बंटवारा: सपा-कांग्रेस की बैठक टली, कांग्रेस बसपा को हर हाल में गठबंधन में लाने को इच्छुक

ये भी पढ़ें – इंडिया गठबंधन: अखिलेश बोले- रामगोपाल वर्मा को दी गई सीट बांटने की जिम्मेदारी, बीते दो चुनाव होंगे आधार

बीते दिनों अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर उन्हें आमंत्रित किया गया तो वह अयोध्या जाएंगे। हालांकि, उन्होंने बाद में कहा था कि जब भगवान श्रीराम बुलाएंगे तब वह अयोध्या जाएंगे। निमंत्रण मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि मैं किसी ऐसे व्यक्ति के निमंत्रण पर कैसे जा सकता हूं जिसे मैं नहीं जानता।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उद्योगपति भी शामिल होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें