
lucknow
– फोटो : amar ujala
विस्तार
गलन से ठिठुर रहे प्रदेश के लोगों के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा व अत्यधिक ठंडे दिनों के हालात बने रहने के आसार हैं।
इस बीच रविवार को आगरा 4.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक जेट स्ट्रीम का असर मौसम पर है, इसलिए ठंड बढ़ी है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अत्यधिक ठंडे दिन बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें – अयोध्या में फिल्म व खेल जगत के सितारे, अमिताभ-अरुण गोविल सहित अभिषेक भी मौजूद
ये भी पढ़ें – उत्तर ही नहीं अब दक्षिण में भी राम का सहारा, राम के सहारे मोदी-योगी की हैट्रिक लगाने की तैयारी में भाजपा
आज कोहरे का अलर्ट
सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बारांकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबु्द्धनगर, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और आसपास।
बहुत ज्यादा ठंडे दिन की चेतावनी
मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात व नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन और आसपास।
