आगरा। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए शुक्रवार को स्मार्ट सिटी सभागार में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें हर घर से कचरा उठाने में गंभीरता बरतने के लिए कहा गया।
बैठक में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सहायक आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम सहित सभी एसएफआई की मौजूदगी में नगर आयुक्त ने कहा हर घर से नियमित रूप से कचरा उठान सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, मुख्य सड़कों और पर्यटन स्थलों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आम लोगों को शामिल करने को कहा।
वहीं नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर कैलाशपुरी क्षेत्र में अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी बनाने का संदेश दिया। पुरानी किताबें, खिलौने, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जूते आदि जैसी अनुपयोगी वस्तुओं को ट्रिपल आर सेंटर पर जमा कराएं, ताकि उनका सही तरीके से पुनः उपयोग किया जा सके।
