संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:48 AM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”67aa5f31ab586005b6027936″,”slug”:”collision-between-tempo-and-bike-four-injured-agra-news-c-327-1-lad1001-100568-2025-02-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: टेंपो और बाइक में टक्कर, चार घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:48 AM IST

सैया। खैरागढ़ रोड पर अयेला चौकी के पास सवारी भरकर ले जा रहा टेंपो की बाइक से सोमवार को भिड़ंत हो गई। घटना में टेंपो सवार महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए।बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर किया गया है।
दोपहर करीब तीन बजे अयेला चौकी के पास सैंया की ओर से सवारी लेकर टेंपो आ रहा था। विपरीत दिशा से आ रही बाइक की उससे टक्कर हो गई। इससे टेंपो में बैठी महिलाओं में चीख पुकार मच गई। टेंपो सवार जगदीश निवासी डूडी पुरा खेड़िया, भूरी देवी निवासी सिरौली मोड़ धनौली, रामवती निवासी विशनू नगला खेरागढ़ घायल हो गए। घटना में बाइक सवार लोकेंद्र निवासी ग्राम लालपुर थाना खेरागढ़ की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवक की हालत गंभीर होने के चलते नाम की जानकारी नहीं हो सकी है।