www.a2znewsup.com जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

जालौन डीएम द्वारा कोंच तहसील सभागार

(उरईजालौन) कोंच: आज जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कोंच के तहसील सभागार में जनसुनवाई को गम्भीरता से सुनते हुए शिकायतकर्ताओं द्वारा प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस कोंच में 38 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमे से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने हेतु कडे़ निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिलने पर सम्बंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों की शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का स्वयं रेंडम जांच करें शिकायतकर्ता संतुष्ट होने पर ही शिकायत का निस्तारण करें।उन्होंने शासन की मंशानुसार जनपद में जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कोंच अतुल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ०एन०डी०शर्मा, परियोजना निदेशक शिवकांत द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

अभी अभी की खबरें