संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:17 AM IST

फोटो 46 कासगंज में कैडल मार्च निकालते कांग्रेसी स्रोत संगठन
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”689e4b471ced254196051b75″,”slug”:”congress-took-out-a-candle-march-agra-news-c-175-1-kas1003-135781-2025-08-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:17 AM IST

फोटो 46 कासगंज में कैडल मार्च निकालते कांग्रेसी स्रोत संगठन
कासगंज। कांग्रेस पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार की देर शाम प्रभुपार्क से लेकर घंटाघर पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च का शुभारंभ जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कर्नाटक की एक विधानसभा की मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं को उजागर किया है। उनके खुलासे ने यह दिखा दिया कि कितने बड़े पैमाने पर चुनाव आयोग की नाक के नीचे धाधंली की जा रही है। इंडिया गठबंधन की पार्टियां भी इस मुद्दे को पूरी ताकत से उठा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत एडवोकेट ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत के चलते स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव न होने की आशंका के चलते कैंडल मार्च किया गया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार की वर्तमान कार्यप्रणाली से जनता अब ऊब चुकी है। जनता ने मन बना लिया है कि आगामी चुनाव में अपने वोट की चोट से भाजपा सरकार को गिराएगी। कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में कैंडल लेकर चल रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारे लगाए।