daroga threatened victim in agra if he does not come to him by evening he will arrest women from his house

up police
– फोटो : istock

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दरोगा का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें दरोगा फोन पर एक युवक को धमकी दे रहा है। कहता है कि तू बहुत समझदार बन रहा है। शाम तक मेरे पास चौकी पर आजा, अगर मेरी जांच लेट हुई तो घर आ जाऊंगा। मौके पर जो मिलेगा उसे उठाकर ले आऊंगा। पत्नी व महिलाओं को भी ले जाऊंगा। मामले में डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने जांच के आदेश दिए हैं।

ऑडियो एत्माद्दौला थाने के एक दरोगा का बताया जा रहा है। रामबाग निवासी सरोज कुशवाह ने बताया कि सास ने उन्हें घर से निकाल दिया। इस पर उन्होंने सास के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की थी। अपना सामान वापस लेने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। बाद में सास ने भी उनके खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया। आरोप है कि दरोगा वैभव सिंह दूसरे पक्ष से मिल गए। वह पति को फोन करके धमकाकर अपने पास बुला रहे हैं। 

राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। दरोगा ने पति को फोन किया था। मगर, वह जा नहीं सके थे। इसके बाद दरोगा ने महिलाओं सहित घर से सभी को उठाकर ले जाने की धमकी दी। आरोप है कि दरोगा ने पहले सामान वापस दिलाने का भरोसा दिलाया। इस पर दरोगा ने उनके पति से जैसा कहा उसने वही किया। अब वह दूसरे पक्ष से मिल गए हैं। उनके कहने पर धमकी दे रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *