फफूंद थाना क्षेत्र के द्वारकापुर गांव में बौद्ध कथा में शामिल न होने पर एक युवक को बेरहमी से पीट दिया गया। आरोप है कि उन्होंने युवक को घर से उठाकर पड़ोसी गांव के आंबेडकर पार्क ले जाकर प्रतिमा के सामने उठक-बैठक लगवाई और माफी मंगवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। दूसरे पक्ष ने भी युवक पर भी अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

गांव द्वारकापुर गांव में छह से 13 अप्रैल तक बौद्ध कथा का आयोजन किया गया था। आरोप है कि पाल समाज का एक युवक इस कथा में शामिल नहीं हुआ था, जिससे गांव के ही कुछ लोग नाराज थे। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसे जबरन काजीपुर गांव स्थित आंबेडकर पार्क ले गए। पार्क में युवक को पीटा और अपमानित करते हुए बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने उठक-बैठक लगाने पर मजबूर किया।

वीडियो संज्ञान में आते ही एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने दबिश देकर गांव निवासी नीलेश, प्रबल प्रताप, भारत सिंह और सुरेश बाबू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दूसरे पक्ष ने भी युवक पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया। गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें