इटावा। नगला निगोली निवासी युवक का शव खेत में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। संतोष (40) लुहनना चौराहे पर कचौड़ी का ठेला लगाता था। परिवार में पत्नी पिंकी देवी, एक बेटी और दो बेटे हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।


परिजना के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे संतोष शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें उनके चाचा के खेत में पाखड़ के पेड़ पर फंदे से लटका देख परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। वजह पता की जा रही है। परिजन की ओर से किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *