उरई। जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रोगी कल्याण समिति कार्यकारी निकाय की बैठक सीएमएस कक्ष में हुई। सीएमएस डॉ. जेजे राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहमति बनी कि सेंट्रल पैथोलॉजी के बाहर मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए दस कुर्सियां लगवाई जाएंगी। इसके अलावा इमरजेंसी के बगल वाले गेट को परमानेंट खोलने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला अस्पताल में रिक्त चल रहे कार्डियोलॉजिस्ट, फिजीशियन, मेट्रन, चीफ फार्मासिस्ट समेत अन्य रिक्त पदों पर तैनाती के लिए शासन को दोबारा रिमाइंडर भेजने पर सहमति बनी। समिति ने माना कि विशेषज्ञ और आवश्यक स्टाफ की कमी का असर अस्पताल की सेवाओं पर पड़ता है, इसलिए रिक्त पदों को भरने के लिए शासन स्तर पर लगातार पैरवी की जानी जरूरी है।

वहीं, जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी प्रशासन को दोबारा पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। समिति की ओर से प्रशासन को पत्र भेजकर मशीन की स्थापना के लिए पहल करने का अनुरोध किया जाएगा। बैठक में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ, फार्मासिस्ट संजीव उपाध्याय, रूपनारायण वर्मा, कामता प्रसाद आदि रहे। संचालन राहुल अग्निहोत्री ने किया।

फोटो-11-रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद सीएमएस व सदस्य। संवाद

फोटो-11-रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद सीएमएस व सदस्य। संवाद– फोटो : 1



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *