
करन का फाइल फोटो, एवं जानकारी लेती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चार दिन से लापता छात्र की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव मोहम्मदाबाद के पास खंडहर में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने परिजन से बात करके जानकारी ली। परिजन ने हत्या का शक उसके दोस्तों पर जताया है। पुलिस छात्र के दोस्तों की तलाश कर रही है।
घटना टूंडला थाना क्षेत्र के भगवती नगर का है। गांव निवासी बंटू सिंह जाटव का 18 वर्षीय पुत्र करन, लीलावती इंटर कालेज में का 10वीं का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ ही बिजली का काम भी करता था। परिजन ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था। इसके बाद वह थोड़ी देर में आने की बात कहते हुए घर से चला गया था। वह शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी चिंता हुई। उसकी हर संभव स्थान पर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
