Lucknow: Cold wave outbreak, school holidays extended till class 8 till 18

सर्दी की वजह से स्कूल बंद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 राजधानी में अत्यधिक ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों में 18 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई है। इससे पहले 16 जनवरी तक अवकाश थे, प्रशासन ने ठंड को देखते हुए 10 जनवरी उसके बाद 13 जनवरी तक अवकाश के आदेश जारी किये थे। नौवीं से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों की समय अवधि सुबह 10 से तीन बजे तक जारी करने के आदेश दिया।

 जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। डीएम के आदेश के मुताबिक विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य की ये जिम्मेदारी होगी कि क्लासरूम में ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं कराएं। संभव हो तो विद्यालयों की ओर से कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है।

दो दिन कुछ राहत, फिर ज्यादा गलन

 राजधानी में दिन और रात के पारे में मामूली गिरावट मंगलवार को रही। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में एक डिग्री से भी कम गिरावट रही। दिन का पारा 14.2 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में धूप भी खिली, हालांकि उसमें तेजी नहीं थी, इस कारण लोगों ने गलन महसूस की।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पुरवा हवा चलने लगी है। इस कारण बुधवार और बृहस्पतिवार को कुछ राहत मिलेगी। पारे में मामूली बढ़त बनी रहेगी। 19 जनवरी से फिर पारे में गिरावट शुरू होने के आसार है। कोहरा कम होगा, लेकिन इससे पूरी तरह से राहत नहीं मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *