झांसी। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में झांसी परिक्षेत्र ने लगातार नौवीं बार प्रदेश के सभी पुलिस परिक्षेत्रों में प्रथम स्थान हासिल किया है। सितंबर महीने की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में झांसी रेंज को यह रैंक मिली। रेंज के अंतर्गत जालौन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आईजी आकाश कुलहरि ने बताया कि सितंबर माह में आईजीआरएस और समाधान पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय में विधिक निस्तारण कराया गया। आईजी ने प्रभारी आईजीआरएस, सीसीटीएनएस उपनिरीक्षक राजेश सिंह, रेंज कोऑर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी देवेंद्र प्रताप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रियंका गुप्ता को नकद पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया। ब्यूरो




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें